फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation into the purchase of land on the stamp of 10 rupees started

10 रुपये के स्टांप पर जमीन की खरीद फरोख्त की जांच शुरू

Thu, 24 Dec 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the purchase of land on the stamp of 10 rupees started
10 रुपये के स्टांप पर जमीन की खरीद फरोख्त की जांच शुरू
विज्ञापन

बहसूमा। रामराज में 10 रुपये के स्टांप पर जमीनों की हो रही खरीद फरोख्त के मामले में उपजिलाधिकारी मवाना ने बुधवार को न्यायिक तहसीलदार को जांच दी है। जिससे रामराज में 10 रुपये के स्टांप पर जमीन की खरीद फरोख्त करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में सरकार को अब तक करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हो चुका है। यहां के लोगों के पास कोई रजिस्ट्री नहीं है।
दो जिलों की सीमाओं में बसे 30 हजार आबादी वाले रामराज का सरकारी अभिलेखों में नाम दर्ज नहीं है। रामराज की स्थापना 1949 में रामराज हाउसिंग सोसाइटी से हुई थी। सोसाइटी के नाम पर 250 एकड़ भूमि मवाना व जानसठ तहसील में दर्ज है। तभी से यहां जमीनों की खरीद परोख्त 10 रुपये के स्टांप पर होती चली आ रही है। रामराज में किसी के पास भी रजिस्ट्री नहीं है। अमर उजाला ने 10 रुपये के स्टांप पर जमीन की हो रही खरीद फरोख्त से सरकार को करोड़ो रुपये राजस्व के नुकसान की खबर एक माह पूर्व प्रकाशित की थी। हाउसिंग सोसाइटी के नाम पर खरीदी गई जमीन व उन पर बनाए गए मकानों को लेकर लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। बुधवार को उपजिलाधिकारी मवाना कमलेश गोयल ने बताया कि 10 रुपये के स्टांप पर रामराज में जमीन की खरीद व बिक्री की जांच न्यायिक तहसीलदार को सौंपी है। शीघ्र ही वह इसकी जांच रिपोर्ट सौंपेंगेे।
विज्ञापन

जानसठ तहसील के उपजिलाधिकारी अमृत कौर का कहना है कि समाना गांव में 10 रुपये के स्टांप पर हो रही जमीन की खरीद व बिक्री के मामले की वह गहनता से जांच पड़ताल करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed