फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation into mosque land dispute gains momentum.

Meerut News: मस्जिद भूमि विवाद में जांच ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Investigation into mosque land dispute gains momentum.
मस्जिद प्रकरण में खरखौदा थाना पहुंची राजस्व विभाग की टीम पुलिस से वार्ता करते हुए (संवाद)
- राजस्व टीम ने दोबारा कराई पैमाइश, उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। थाना परिसर के पीछे स्थित मस्जिद की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में प्रशासनिक जांच तेज हो गई है। पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने थाना परिसर पहुंचकर विवादित स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने उपलब्ध राजस्व अभिलेखों का गहन परीक्षण करने के साथ ही थाना परिसर की भूमि की दोबारा पैमाइश कराई। अब जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

मस्जिद की भूमि को लेकर पिछले तीन सप्ताह से पुलिस और मस्जिद प्रबंधन समिति के बीच स्वामित्व संबंधी विवाद बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में संबंधित भूमि थाना परिसर का हिस्सा दर्ज है। इसी आधार पर मस्जिद प्रबंधन समिति से स्वामित्व संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने 13 जून को मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर सात दिन में भूमि संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। निर्धारित अवधि समाप्त होने पर भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दूसरा नोटिस जारी किया गया, लेकिन इसका भी जवाब नहीं मिला। इसके उपरांत थाना पुलिस ने अपनी रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नायब तहसीलदार सदर संजय सिंह और राजस्व निरीक्षक हरिदास सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम थाना परिसर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर थाना पुलिस के साथ उपलब्ध अभिलेखों का मिलान किया। विवादित क्षेत्र और थाना परिसर की भूमि की पुनः पैमाइश कराई। जांच के दौरान राजस्व रिकॉर्ड और मौके की वास्तविक स्थिति का भी परीक्षण किया। राजस्व विभाग जांच रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंपेगा। इसके बाद सक्षम स्तर पर भूमि स्वामित्व को लेकर अंतिम प्रशासनिक निर्णय लिया जाएगा।

नायब तहसीलदार सदर मेरठ संजय सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने थाना परिसर पहुंचकर अभिलेखों की जांच की है तथा भूमि की दोबारा पैमाइश भी कराई गई है। जांच रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई सक्षम अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी।

मस्जिद प्रकरण में खरखौदा थाना पहुंची राजस्व विभाग की टीम पुलिस से वार्ता करते हुए (संवाद)

मस्जिद प्रकरण में खरखौदा थाना पहुंची राजस्व विभाग की टीम पुलिस से वार्ता करते हुए (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed