{"_id":"69948757ae802dccd20586ad","slug":"investigation-into-corruption-and-assets-case-against-senior-clerk-intensifies-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111412-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वरिष्ठ लिपिक पर भ्रष्टाचार और संपत्ति के मामले में जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वरिष्ठ लिपिक पर भ्रष्टाचार और संपत्ति के मामले में जांच तेज
विज्ञापन
- एसडीएम ने सात दिन में मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में करीब तीन दशक से कार्यरत वरिष्ठ लिपिक विपिन शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तेज कर दी गई है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने निर्देश दिए कि सात दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपी जाए ताकि प्रशासनिक कार्रवाई तय की जा सके।
बताया कि हाल ही में पालिका के सभासद शानू जैन, आशीष त्यागी, राहुल पाल समेत कई अन्य ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, निर्माण कार्यों में ठेकेदारों से गुप्त साठगांठ करने और नियमों के विपरीत लंबे समय तक एक ही पटल पर बने रहने का आरोप है। शिकायत मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त तक भेजी गई थी। इसके बाद प्रमुख सचिव ने मामले की जांच का आदेश जारी किया।
मंगलवार को एसडीएम ने पूरे प्रकरण की बिंदुवार और तथ्यात्मक जांच के लिए नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार को पत्र जारी किया। पत्र में सभी आरोपों की पुष्टि या खंडन करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले लोकायुक्त में दर्ज शिकायतों की जांच में भी कुछ आरोप सही पाए गए थे। उस समय डीएम मेरठ को आरोपी लिपिक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
बयान...
मेरे खिलाफ राजनीतिक द्वेष के तहत बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। कई बार जांच हो चुकी है लेकिन कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया। -विपिन शर्मा, वरिष्ठ लिपिक
नगर पालिका से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पत्र मिले हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। -सबीला बेगम, चेयरपर्सन
एडीएम प्रशासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार को सात दिन में जांच आख्या देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -उदित नारायण सेंगर, एसडीएम