फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation initiated against doctor who treated patients while under the influence of alcohol.

Meerut News: शराब पीकर इलाज करने वाले चिकित्सक की जांच शुरू

Thu, 25 Jun 2026 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Investigation initiated against doctor who treated patients while under the influence of alcohol.
भाजपाईयों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


सरूरपुर। सीएचसी में तैनात डॉ. दीपक के द्वारा नशे की हालत में इलाज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को आरोपी चिकित्सक की बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने सीएचसी प्रभारी से मुलाकात की है। उन्होंने नशे की हालत में इलाज में लापरवाही करने वाले चिकित्सक जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

बुधवार की शाम को सरूरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना को पेट में दिक्कत हो गई। इलाज के लिए वह सीएचसी पर पहुंचे। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपक ने नशे की हालत में भाजपा सरूरपुर मंडल अध्यक्ष ने इलाज करने का आरोप लगाते हुए सीएचसी प्रभारी से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी चिकित्सक ने उन्हें गलत इंजेक्शन लगाया था। जिस कारण उनकी कुछ देर के लिए हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्होंने सीएमओ को फोन मामले से अवगत कराया था। इसके बाद मौके पर पहुंचकर सीएचसी प्रभारी ने स्थिति को संभाला था।
विज्ञापन


आदेश कसाना ने बताया कि लिखित में शिकायत के बाद भी आरोपी चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे नाराज भाजपाइयों ने सीएचसी प्रभारी के कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह ने कहा कि चिकित्सक ने गलती की माफी मांगी है। साथ ही भविष्य में नशे की हालत में ड्यूटी नहीं करने की बात कही है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच कर रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में भेजी जाएगी। इस दौरान करनावल चेयरमैन लोकेंद्र कुमार, गौतम चौधरी, उदयवीर, संजय सिसौदिया, रजनीश त्यागी, सुरेश, संजय शर्मा, रणवीर, अरविंद मौजूद रहे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed