फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   investigation founded the,investigation founded the charges

जांच में डीलर पर लगे आरोप गलत मिले

Mon, 04 May 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
investigation founded the,investigation founded the charges
दौराला। राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए वायरल की गई वीडियो के मामले में रविवार को डीएसओ के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक मामले की जांच करने पहुंचीं। उन्होंने उपभोक्ताओं से जानकारी ली परंतु जांच में डीलर पर लगे आरोप गलत पाए गए। वीडियो वायरल करने वाला युवक अपनी शादीशुदा दो बहनों का भी राशन लेने का डीलर पर दबाव बना रहा था। आपूर्ति निरीक्षक ने कार्ड से दोनों यूनिट काटने व अन्य कार्डों की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि दौराला कस्बे में पुष्पा देवी के नाम से राशन की एजेंसी है, जिस पर उनका बेेटा हिमांशु अग्रवाल राशन वितरित करता है। एक युवक ने शनिवार को डीलर की वीडियो वायरल कर दी और आरोप लगाया कि डीलर प्रत्येक कार्ड पर गेहूं व चावल कम दे रहा है। इस मामले में रविवार को डीएसओ के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय मामले की जांच करने पहुंचीं। उन्होंने डीलर एवं युवक से बातचीत की। इसके अतिरिक्त अन्य उपभोक्ताओं से भी जानकारी ली गई। जांच में पता चला कि वीडियो वायरल करने वाले युवक की दो बहनों की शादी हो चुकी है और उसके राशन कार्ड में अभी उनके नाम दर्ज हैं। डीलर ने उनके नाम कटवाने के लिए कहा तो युवक ने नहीं कटवाए। युवक दोनों का राशन देने का डीलर पर दबाव बना रहा था। जिस पर उसने वीडियो वायरल की साथ ही उसने राशन खरीदकर बेचने का आरोप लगाया। जांच में डीलर पर लगे आरोप गलत मिले। आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय का कहना है कि डीलर को राशन कार्ड से दोनों यूनिट काटने व अन्य कार्डों की जांचकर उन्हें जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed