फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation begins on corruption charges against municipal clerk

Meerut News: पालिका लिपिक पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू

Fri, 07 Nov 2025 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins on corruption charges against municipal clerk
एडीएम प्रशासन ने दिए मामले की जांच के आदेश, सभासदों ने सीएम से की थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका के लिपिक पर भ्रष्टाचार, पद का दुरुपयोग और अरबों की संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में वार्ड सभासदों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को संयुक्त रूप से शिकायत भेजी थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि लिपिक पालिका में पिछले 27 वर्षों से पद पर जमे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार, पत्नी, पुत्रों, भाई-बहनों और रिश्तेदारों के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की।
विज्ञापन

सभासद राहुल पाल, तनिका जैन, आशीष त्यागी और शानू जैन ने बताया कि शिकायत में मृतक आश्रित के रूप में हुई तैनाती, भुलरिया मार्केट की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया की वैधता, अर्जित संपत्ति, आउटसोर्सिंग में मिलीभगत और कर्मचारियों के ईपीएफ में गड़बड़ी आदि बिंदुओं से अवगत कराया गया है। नगर पालिका में लंबी अवधि से चल रहे भ्रष्टाचार और ठेके में मिलीभगत के कारण जनता को काफी नुकसान हुआ है। वार्ड सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह ने एसडीएम सरधना को एक सप्ताह में निष्पक्ष जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर का कहना है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी। सभी संबंधित दस्तावेज और सबूतों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed