फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल: हस्तिनापुर में पहली बार जुटेंगे हजारों लोग, संदेशों से सजाई जा रही दीवारें

Mon, 20 Jun 2022 03:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Jun 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day: Thousands of people will gather for the first time in Hastinapur
Yoga Day - फोटो : amar ujala

मेरट से सटे हस्तिनापुर कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 21 जून यानी मंगलार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में डेरा डाले रखा और सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर कई विभागों के दर्जनों अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में तैयारियों में लगे रहे। वहीं क्षेत्र की दीवारों में योग के फायदों से जुड़े संदेशों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। दीवारों पर योग मुद्राएं व अलग-अलग स्लोगन लिखे जा रहे हैं।



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजनों से संबंधित तस्वीरों को आयुष कवच एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से साझा किया जाएगा। प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या, अभिनव थीम एवं अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने वाले  सर्वोत्तम तीन जनपदों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

International Yoga Day: Thousands of people will gather for the first time in Hastinapur
Yoga Day - फोटो : amar ujala

योग दिवस कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान
हस्तिनापुर 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहली बार हजारों लोगों की मौजूदगी में योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए कस्बे की योग संस्थाएं काम कर रही हैं। सैकड़ों लोग योग शिविर में जाकर निशुल्क योगाभ्यास कर रहे हैं।

International Yoga Day: Thousands of people will gather for the first time in Hastinapur
Yoga Day - फोटो : amar ujala

योग के माध्यम से अपने आप को निरोग बनाने के लिए कस्बे के सैकड़ों लोग योग संस्थान के माध्यम से योग का अभ्यास कर रहे हैं। कस्बे में 21 जून को पहली बार आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विश्व योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर कस्बे के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day: Thousands of people will gather for the first time in Hastinapur
Yoga Day - फोटो : amar ujala

भाजपा के जिला मंत्री एवं योग प्रभारी सुनील पोसवाल ने बताया कि कस्बे में योग प्रशिक्षक सुखवंत कौर, जेपी बंसल, सुमित चौधरी, शिवा आदि योग शिविरों का आयोजन कर कस्बे के लोगों को निशुल्क योग सिखा रहे हैं।  

विज्ञापन
International Yoga Day: Thousands of people will gather for the first time in Hastinapur
Yoga Day - फोटो : amar ujala
उन्होंने सभी योग साधकों से 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम को दिव्य व भव्य बनाने के लिए सुबह 6 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में उपस्थित होने का आह्वान किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed