फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International Yoga Day: Saurabh from Meerut, awakening spirit of yoga among foreigners, inspired China people to become vegetarian

International Yoga Day: विदेशियों में योग की अलख जगा रहे मेरठ के सौरभ, चीन के सैंकड़ों लोगों को बनाया शाकाहारी

Mon, 20 Jun 2022 03:54 PM IST
Dimple Sirohi शाह आलम त्यागी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
शाह आलम त्यागी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Jun 2022 03:54 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना के ब्लॉक रोहटा के गांव मिर्जापुर निवासी सौरभ शर्मा योग के क्षेत्र में देश विदेश तक धूम मचा रहे हैं। यही नहीं वह अब तक चीन में भी सैकड़ों लोगों को मांसाहार छोड़कर शाकाहार अपनाने के लिए प्रेरित कर चुके हैं।

विज्ञापन
International Yoga Day: Saurabh from Meerut, awakening spirit of yoga among foreigners, inspired China people to become vegetarian
योग शिक्षक सौरभ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना के ब्लॉक रोहटा के गांव मिर्जापुर निवासी सौरभ शर्मा विदेश में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से लोगों को रूबरू करवा रहे हैं। चीन के मुदानजियांग शहर में सैकड़ों लोगों को योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के गुर सिखा चुके हैं। उन्होंने योग के प्रति लोगों को जागरूक कर भारतीय संस्कृति की इस धरोहर के बारे में प्रचार करने का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन


सौरभ शर्मा ने योग दिवस को लेकर कहा कि योग ही जीवन है। यह उक्ति प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति में योग के महत्व को दर्शा रही है। भारतीय धर्म और दर्शन में योग का अत्यधिक महत्व है। आधुनिक समय में युवा वर्ग विशेष रूप से योग के महत्व को समझकर इसे अपने जीवन में धारण कर रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल: हस्तिनापुर में पहली बार जुटेंगे हजारों लोग, संदेशों से सजाई जा रही दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन

International Yoga Day: Saurabh from Meerut, awakening spirit of yoga among foreigners, inspired China people to become vegetarian
योग शिक्षक सौरभ - फोटो : amar ujala

प्रारंभिक शिक्षा गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा, बागपत से प्राप्त करने के बाद बीबीए व एमबीए की शिक्षा पूर्ण की। फिर योग के महत्व को जानकर हरिद्वार और ऋषिकेश से योग का प्रशिक्षण प्राप्त करके योग में ही भविष्य निर्माण व देश-विदेश में भारतीय योग संस्कृति के प्रचार प्रसार का निर्णय लिया। 

सौरभ ने गांधीधाम गुजरात में लगभग दो वर्ष तक योग इंस्टीट्यूट चलाकर अनेक लोगों को लाभान्वित किया। वर्तमान में वे चीन के मुदानजियांग शहर में योगा डिवाइन फिट्नेस कंपनी में सीनियर योग शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। चीन में हजारों लोगों को आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान से लेकर आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा की शिक्षा दी। बताया कि विदेशों में बड़ी संख्या में युवा योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद सीखने में रुचि ले रहे हैं। 

मांसाहार छोड़ बने शाकाहारी
सौरभ ने चीन में एक नई अलख जगाई। उसका नतीजा यह हुआ कि लोगों ने न सिर्फ योग को अपनाया, बल्कि कई मांसाहार छोड़कर शाकाहारी हो गए। हाल में सौरभ योगा कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड ऋषिकेश में पांच देशों के लोगों को ऑनलाइन योग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। काफी लोग उनके ऋषिकेश इंस्टीट्यूूट पर ऑफलाइन भी योग सीख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed