फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International Wrestling Championship: Wrestler Kavita Tomar will show his breath in America

अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग चैम्पियनशिप: अमेरिका में दम दिखाएगी रेसलर कविता तोमर

Tue, 13 Jun 2017 03:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 13 Jun 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
International Wrestling Championship: Wrestler Kavita Tomar will show his breath in America
रेसलर कविता तोमर

कविता तोमर अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी। वह भारत की पहली रेसलर महिला है। रेसलर कविता तोमर के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

विज्ञापन



बिजवाड़ा (बड़ौत) की बहू कविता तोमर अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी। वह भारत की पहली रेसलर महिला है। देश का नाम रोशन करने के उद्देश्य से वह वेटलिफ्टर से रेसलर बनी हैं। सोमवार को पल्लवपुरम फेज वन में अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टर रह चुकीं कविता तोमर हरियाणा के जिंद जनपद में स्थित मालवी गांव की रहने वाली हैं। उनका विवाह बड़ौत के बिजवाड़ा गांव के गौरव तोमर से हुआ है। उनके पति गौरव बालीवाल खिलाड़ी हैं। वह एनडीआरएफ बनारस में तैनात हैं। उनका पांच वर्ष का बेटा अभिजीत तोमर भी है। सोमवार को वह पल्लवपुरम निवासी अपने रिश्तेदार भाजपा नेता सुदेश अहलावत के घर पहुंची। यहां प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वह भारत की पहली महिला रेसलर है। वह जालंधर में दा ग्रेट खली की एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति का मिला सहयोग

International Wrestling Championship: Wrestler Kavita Tomar will show his breath in America
रेसलर कविता तोमर का स्वागत

कविता ने बताया कि वह नौ जुलाई को अमेरिका रवाना होगी। 13,14 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाली रेसलिंग चैम्पियनशिप में इंडिया की ओर से हिस्सा लेंगी। कविता ने बताया कि रेसलर बनने में उनके पति अहम योगदान रहा। परिजनों और ससुराल वालों ने भी सहयोग किया। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल, मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह समेत कई भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कविता की सास उमा तोमर, जेठ राजीव तोमर, जगरूप सिंह तोमर, अरूणा अहलावत, कीर्तिका अहलावत, राजेश जैन, मनोज शर्मा,  महेंद्र प्रजापति आदि रहे। 

ऐसे बनीं रेसलर 
वेटलिफ्टर से रेसलर बनी कविता ने बताया कि एक दिन वह परिवार के साथ रेसलिंग प्रेक्टिस देखने गई थीं। इसी बीच दिल्ली की एक महिला ने फाइट के लिए चैलेंज किया। मैंने उसके चैलेंज को स्वीकार किया और कई बार    पटखनी दी। उसके बाद से रेसलिंग की प्रेक्टिस शुरू कर दी। 

बिग-बॉस का ऑफर ठुकराया 
दिल्ली की महिला को पटकनी देने के बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इसके बाद बिग बॉस-10 में हिस्सा लेने के लिए ऑफर आया। लेकिन उन्होंने वहां के माहौल को देखते हुए ऑफर ठुकरा दिया। कविता तोमर का कहना था कि प्रदेश सरकार को खेल के प्रति रुचि दिखानी चाहिए। खिलाड़ियों को नौकरी देने में सरकार को उम्र का बंधन खत्म करना चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed