फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International snooker players to gather at Alexander Athletic Club tomorrow

Meerut News: अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में कल से जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी

Tue, 07 Apr 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
International snooker players to gather at Alexander Athletic Club tomorrow
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब की ओर से ऑल इंडिया स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता बुधवार से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगी। इसमें देश के टॉप 16 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता को क्लब की ओर से 1.50 लाख रुपये और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, आयोजन सचिव आनंद अरोरा, सचिव संजय कुमार और मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल ने यह इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 15 सालों से क्लब यह टूर्नामेंट करा रहा है। पिछले वर्ष विजेता को एक लाख रुपये दिए गए थे। इस बार यह राशि बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारत के नंबर दो और विश्व में 49वीं रैंक के खिलाड़ी मुंबई से आदित्य मेहता भी प्रतिभाग कर रहे हैं। वह एशियन गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके अलावा आगरा से पारस भी प्रतिभाग कर रहे हैं। पारस 6 रेड स्नूकर में रजत पदक जीत चुके हैं। इंडिया के नंबर 4 मलकीत सिंह, नंबर तीन रैंक के लक्ष्मण रावत, पुष्पेंद्र सिंह, अभिषेक, मनन चंद्रा, मोहम्मद हुसैन जैसे बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, हरियणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली समेत कई राज्यों से नंबर एक खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। पिछले वर्ष 64 खिलाड़ी आए थे इस बार 76 एंट्री आ चुकी हैं। टूर्नामेंट में बिलियर्डस स्नूकर फेडरेशन को भी जोड़ा गया है। इससे आने वाले समय में यहां मेरठ में मास्टर बीएसएफ टूर्नामेंट भी हो सकेगा। वार्ता में अंशुल अग्रवाल समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विजेता-उप विजेता को मिलेगी धनराशि
टूर्नामेंट के विजेता को 1.5 लाख रुपये, उप विजेता को 75 हजार रुपये, सेमीफाइनल खेलने वालों को 35-35 हजार रुपये, क्वार्टर फाइनल खेलने वालों को 15-15 हजार, प्री क्वार्टर खेलने वालों को 7500- 7500 और 16 खिलाड़ियों को 2500-2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

क्या है स्नूकर
स्नूकर एक क्यू स्पोर्ट है जो बड़ी हरी मेज पर खेला जाता है। इसमें 15 गेंद लाल, 6 रंगीन और एक सफेद गेंद होती है। इसमें खिलाड़ी स्टिक (क्यू) से सफेद गेंद को मारकर लाल और फिर रंगीन गेंदों को निर्धारित क्रम में पॉकेट में डालते हैं। यह सटीक निशाने का खेल है। इसमें खिलाड़ी एक लाल गेंद और फिर एक रंगीन गेंद को पॉकेट में डालकर प्रतिद्वंदी खिलाड़ी से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं। अलग-अलग रंग की गेंद के अंक अलग होते हैं। टेबल पर 4 कोने और दो किनारों के बीच कुल छह पॉकेट होती हैं। यह बिलियर्ड्स से अलग खेल है। बिलियर्ड्स तीन गेंद से और स्नूकर 22 गेंद से खेला जाता है। इसमें एकल में दो खिलाड़ी और टीम इवेंट में चार खिलाड़ी खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed