{"_id":"5d5d58ae8ebc3e6c22324d01","slug":"international-player-ankit-rathi-of-baghpat-win-gold-medal-in-world-police-championship-at-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल ने चीन में गोल्ड जीतकर किया देश का नाम रोशन, गांव में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल ने चीन में गोल्ड जीतकर किया देश का नाम रोशन, गांव में खुशी की लहर
Wed, 21 Aug 2019 08:14 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Aug 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित राठी
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित राठी ने चीन में चल रही विश्व पुलिस चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को ग्रामीणों ने बैठक कर विजेता खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बड़ावद गांव के अंकित राठी सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल हैं। अंकित राठी के पिता रामपाल सिंह राठी गांव में ही प्राइमरी विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चीन के चेगडू शहर में आठ अगस्त से अठारह अगस्त तक चली विश्व पुलिस चैंपियनशिप में अंकित राठी ने सीआईएसएफ की ओर से भाग लिया। चैंपियनशिप में अंकित राठी ने दमदार प्रदर्शन कर डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद व देश का नाम में रोशन किया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
चीन में चल रहे 'वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2019' में बीएसएफ जवान ने जीते दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों ने पदक विजेता खिलाड़ी के पिता रामपाल सिंह को बधाई दी और गांव पहुंचने पर अंकित राठी का स्वागत करने का निर्णय लिया। खुशी जताने वालों में अरविंद प्रधान, धर्मपाल, विपिन, राजीव, सतेंद्र आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/