फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bsf person win two gold madel in China

चीन में चल रहे 'वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2019' में बीएसएफ जवान ने जीते दो स्वर्ण पदक

Wed, 21 Aug 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
bsf person win two gold madel in China
टीकरी निवासी व बीएसएफ में जवान चमन सिंह ने चीन में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2019 में तीरंदा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जानीखुर्द निवासी व बीएसएफ में जवान ने चीन में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2019 में तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते है। इसकी सूचना मिलनें पर गांव टीकरी में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन


गांव टीकरी निवासी चमन सिंह पुत्र चंद्रपाल उपाध्याय बीएसएफ में जवान है। उनकी तैनाती गुड़गांव में है। चमन सिंह ने चीन में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2019 में हिस्सा लिया। इस दौरान उसने तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संदीप के अनुसार उनके गांव के लिए यह हर्ष की बात है। चमन सिंह के गांव आने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। चमन सिंह ने अपनी पढ़ाई गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी से प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर लगा बधाई देने वालों की लगी भीड़
चमन सिंह के पदक जीतने का पता चलते ही ग्रामीणों की उनके घर पर भीड़ लग गई। चमन सिंह के पिता चंद्रपाल उपाध्याय मुबारकबाद देने आ रहे ग्रामीण को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे थे। चमन सिंह की मां राजेश घर आई महिलाओं को चमन सिंह के बचपन की बात सुना रही थीं।

इंडिया अंडर-23 में जलवा दिखाएंगे मेरठ के क्रिकेटर प्रियम गर्ग और कार्तिक त्यागी 

चमन सिंह से दो बडे़ भाई और एक बहन हैं। दोनों भाई रविंद्र और राजकुमार ने बताया कि 2015 में गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी से चमन सिंह ने इंटर पास किया था। पढ़ाई के दौरान आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती की प्रेरणा से चमन सिंह ने तीरंदाजी के खेल में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।

तीरंदाजी के खेल की वजह से ही बीएसएफ में चमन सिंह का सलेक्शन हुुआ था। ग्राम प्रधान संदीप के अनुसार चमन सिंह बीएसएफ से छुट्टी पर घर आने के दौरान भी तीरंदाजी का अभ्यास रोजना आश्रम में जाकर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed