फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International Cricketer Bhubaneswar mother is in critical condition, father died on May twenty

क्रिकेटर भुवनेश्वर की माता की हालत नाजुक, 20 मई को पिता का हुआ था निधन, आज होगी तेरहवीं 

Sun, 30 May 2021 08:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 May 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
International Cricketer Bhubaneswar mother is in critical condition, father died on May twenty
परिवार के साथ क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : amar ujala

क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह का 20 मई को निधन हो गया था। वहीं भुवी की माता इंद्रेश देवी की तबियत भी नाजुक चल रही है। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आज भुवी के पिता की तेरहवीं की रस्म होनी है। 

विज्ञापन


 भुवी के पिता किरनपाल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली में किया गया था। तभी से भुवी, उनकी माता इंद्रेश देवी, पत्नी नूपुर व बहन रेखा गांव में रुके हुए हैं। वहीं पिता के निधन के बाद भुवी की माता की हालत बेहद खराब हो गई।
विज्ञापन


उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते कुछ दिन गांव में ही ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके चलते उन्हें शनिवार सुबह मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की चपेट में होने की चर्चा
भुवनेश्वर की मां इंद्रेश देवी और पत्नी नूपुर को कोरोना संक्रमण होने की गांव में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कारण इंद्रेश देवी को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। ऑक्सीजन लेवल बेहद कम होना, परिवार को चिंता में डाल रहा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed