{"_id":"69132fc277791609830fad5b","slug":"international-conference-in-the-department-of-physics-at-ccsu-from-13th-meerut-news-c-72-1-mct1014-143676-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू में भौतिकी विभाग में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू में भौतिकी विभाग में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 13 से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की ओर से फोटॉनिक्स एवं उभरती सामग्रियां भविष्य की तकनीक विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 15 नवंबर तक अटल सभागार में होगा। सम्मेलन का उद्देश्य फोटॉनिक्स, नैनो सामग्रियां एवं उन्नत कार्यात्मक पदार्थों में नवीनतम प्रगति पर वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों एवं युवा शोधकर्ताओं को एक मंच प्रदान करना है। सम्मेलन का उद्घाटन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला करेंगी।
मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्रालय के उत्कृष्ट वैज्ञानिक डॉ. परिमल कुमार रहेंगे। विशिष्ट अतिथि सॉलिड स्टेट फिजिक्स प्रयोगशाला की निदेशक डॉ. मीना मिश्रा एवं डीएसआईआर के वैज्ञानिक डॉ. विपिन चंद्र शुक्ला होंगी। अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, जर्मनी सहित भारत के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, आईआईटी, एनआईटी एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों से 250 से अधिक विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम में 12 नवंबर को प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला ‘फोटॉनिक्स एवं सामग्री विज्ञान में अनुसंधान तकनीकें’ विषय पर होगी। इसका शुभारंभ एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. भोला राम गुर्जर करेंगे। कार्यशाला में एक्सआरडी, अल्ट्राफास्ट स्पेक्ट्रोस्कोपी आदि तकनीकों पर व्याख्यान होंगे।
सम्मेलन में दो कीनोट व्याख्यान, 67 आमंत्रित व्याख्यान, 30 मौखिक एवं 60 पोस्टर प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा दो पैनल चर्चाएं, सांस्कृतिक संध्या, उद्योग-शिक्षा संवाद एवं स्टार्टअप अवसरों पर विमर्श होगा। चयनित शोध पत्र पुर्तगाल के जर्नल में प्रकाशित होंगे। आयोजन डीएसआईआर, एएनआरएफ, डीआरडीओ आदि के सहयोग से हो रहा है। प्रेस वार्ता में प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. अनिल कुमार मलिक, प्रो. अनुज कुमार, प्रो. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. योगेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।