{"_id":"5fb7a6b18ebc3e9bee5948c8","slug":"international-child-rights-day-2020-the-daughters-have-listened-to-the-problems-of-the-victims-as-police-station-head-in-saharanpur-and-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, सुनीं पीड़ित लोगों की समस्याएं, कई को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, सुनीं पीड़ित लोगों की समस्याएं, कई को मिली राहत
Fri, 20 Nov 2020 04:57 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Nov 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
पीड़िताओं की समस्याएं सुनतीं थानाध्यक्ष बनीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के अवसर पर होनहार बेटियों को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनने का मौका मिला। इस दौरान थानाध्यक्ष बनीं छात्राओं ने कई पीड़ित लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन
सहारनपुर में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत 12वीं कक्षा की छात्रा अंशिका त्यागी को थाना मंडी कोतवाली का चार्ज दिया गया। चार्ज लेने के बाद अंशिका ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर भी निरीक्षण किया। चालान काटने वाले पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी ली। अंशिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक दिन की थानाध्यक्ष के तेवर देख अफसर हैरान, कृतिका को डॉक्टर तो रानी को बनना है आईपीएस, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
उधर, शामली में बीए की छात्रा महिमा बजाज को एसपी ने एक दिन का थाना प्रभारी नियुक्त किया। कोतवाल बनी छात्रा ने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।
बता दें कि हिंदू महिला महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा महिमा शहर के मोहल्ला आर्यपुरी की निवासी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/