{"_id":"5fd3da398ebc3e3fc3152b17","slug":"intermediate-college-to-be-built-in-sakauti-mill-campus-bhoomi-poojan-for-construction-of-new-building-laward-news-mrt515168384","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकौती मिल परिसर में बनेगा इंटर कॉलेज, नवीन भवन निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकौती मिल परिसर में बनेगा इंटर कॉलेज, नवीन भवन निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन

दौराला। इंडियन पोटाश लिमिटेड ग्रुप द्वारा विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को सकौती में भूमि पूजन हुआ। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पीएस गहलोत के दिशा निर्देशन में सकौती शुगर यूनिट के कैंपस में यह विद्यालय बनाया जा रहा है।
भूमि पूजन पंडित गोविंद शरण मिश्रा ने किया। दिल्ली मुख्यालय से पहुंचे मुख्य अतिथि डॉ. नीरज शर्मा ग्रुप एचआर हेड, विशाल सोनक एवं पुष्पेंद्र सोलंकी, सकौती शुगर यूनिट हेड दीपेंद्र खोखर द्वारा संयुक्त रूप से भवन की आधारशिला रखी गई। यूनिट हेड खोखर ने कहा कि आईपीएल ग्रुप हमेशा किसान व सामाजिक कार्यों में अग्रसर है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए करोड़ों रुपये की लागत से इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय किसान, चीनी मिल अधिकारी व कर्मचारी अपने बच्चों को चीनी मिल कैंपस में बने स्कूल में पढ़ा सकेंगे। आने वाले समय में इसे और अधिक गति दी जाएगी, जिससे हाईस्कूल व इंटर तक के बच्चे यहीं पढ़ सकें।
इस मौके पर विनय चौधरी, एचओडी केन यतेंद्र पंवार, मुख्य अभियंता यश सोलंकी, बृजेश गुप्ता, सुमेर सिंह, मैनेजर सेल्स परमजीत राठी, संदीप शर्मा, सचिन कुमार, राजीव बालियान, दिनेश कुमार, आदेश चौधरी, स्कूल प्रिंसिपल गोविंद शर्मा, हेमंत शर्मा, हेमलता, साक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।