{"_id":"6aa6b0ed10cd9694a50942f3","slug":"interacted-with-villagers-to-strengthen-the-organization-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113579-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संगठन की मजबूती के लिए किया ग्रामीणों से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संगठन की मजबूती के लिए किया ग्रामीणों से संवाद
विज्ञापन
रोहटा। गांव दमगढ़ी में समाजवादी पार्टी के पीडीए विचार गोष्ठी में शामिल कार्यकर्ता व ग्रामीण। सं
पीडीए अभियान में सपा ने दमगढ़ी, मिर्जापुर और रासना में ग्रामीणों ने किया जनसंपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को दमगढ़ी, मिर्जापुर और रासना गांव में बैठकों का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और पार्टी की नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया गया।
बैठक में सपा नेता चौधरी वसीम राजा ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की विकास में समान भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही सामाजिक समरसता और संतुलित विकास को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल पार्टी कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनें।
जनता से मिलने वाली शिकायतों और समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का काम किया जाए, ताकि लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच मिल सके। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। इस दौरान इदरीश त्यागी, योगेश गुर्जर, बबलू एडवोकेट, हाजी मुनसब, शानू त्यागी, गुलफाम सैफी, सैयद हसन, हाजी मुबारिक आदि शामिल रहे।