फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Interacted with party workers; emphasized taking party policies to the public.

Meerut News: कार्यकर्ताओं से किया संवाद, पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर

Wed, 30 Sep 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Interacted with party workers; emphasized taking party policies to the public.
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव नानू में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव नानू में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा ग्रामीणों से लगातार संवाद बनाए रखने को लेकर चर्चा की।
सपा नेता चौधरी वसीम राजा ने कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का अभियान है। समाजवादी पार्टी लगातार किसानों, मजदूरों, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों समेत समाज के सभी वर्गों के हितों की बात करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने, उनकी समस्याएं सुनने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जानू चौधरी, विजयपाल कश्यप, बबलू, तस्सवुर, सतपाल कश्यप, कमल गिरी, गुलफाम सैफी, राजीव गुर्जर और नीरज गुर्जर ने विचार रखे। नाजिम प्रधान, जफर अली, डॉ. वसीम नानू, नदीम त्यागी, आलम नानू, साजिद, गयूर और सलीम किनौनी ने भी चौपाल में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed