Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inter-school cricket tournament in senior category from 14th

Meerut News: सीनियर वर्ग में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 14 से

Sat, 07 Nov 2026 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Inter-school cricket tournament in senior category from 14th
- चौधरी नरेंद्र सिंह की याद में जीटीबी में कराया जा रहा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग का आयोजन 14 नवंबर से किया जाएगा। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में होने वाले इस टूर्नामेंट में 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
यह जानकारी क्रिकेट कोच अतहर अली ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल नौ स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले टूर्नामेंट के प्रथम वर्ग (10 से 13 वर्ष) और द्वितीय वर्ग (14 से 16 वर्ष) का सफल आयोजन किया जा चुका है। अब सीनियर वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे। नौ टीमों को दो पूल में बांटा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम तीन लीग मैच खेलेगी। एक पूल में चार और दूसरे पूल में पांच टीमें रहेंगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच चुना जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ सभी टीमों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। टीम में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, जीटीबी क्रिकेट एकेडमी, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, कुसुम पब्लिक स्कूल समेत 9 टीम हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन 14 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला वाइस प्रेसिडेंट राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद और जाट महासभा गाजियाबाद के मनोज राठी करेंगे। आयोजन में डॉ. गोपाल दीक्षित, यश करण सिंह सालवान, प्रभा राव और गुरु तेग बहादुर का विशेष योगदान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed