फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inter marksheet not received, how to apply for admission in graduation

नहीं आए इंटर के अंकपत्र, स्नातक में प्रवेश के लिए कैसे करें आवेदन

Mon, 16 Jun 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 16 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Inter marksheet not received, how to apply for admission in graduation
सहारनपुर। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। परिणाम आने के 50 दिन बाद भी अभी तक परिषद की ओर से अंकपत्र नहीं भेजे गए हैं। ऐसे में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 12वीं कक्षा का परिणाम 84 फीसदी रहा था। 12वीं कक्षा में कुल 30686 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्रों ने आगे किस विश्वविद्यालय या कॉलेज और कौन से पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना है, इस पर मंथन शुरू कर दिया था। सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश के लिए छात्रों को अंकपत्र के साथ अन्य प्रमाण पत्रों को जमा कराना होता है, लेकिन अभी तक अंकपत्र नहीं मिलने की वजह से वह दाखिला नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed