फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Intensive security checks conducted from the helipad to Begumpul ahead of the CM's likely visit.

Meerut News: सीएम के संभावित दौरे को लेकर हेलिपैड से बेगमपुल तक सघन चेकिंग

Thu, 06 Aug 2026 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Intensive security checks conducted from the helipad to Begumpul ahead of the CM's likely visit.
सीएम के संभावित दौरे को लेकर हेलिपैड से बेगमपुल तक सघन चेकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम/मेरठ। नौ अगस्त को शोभित विश्वविद्यालय में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को शोभित विश्वविद्यालय के हेलिपैड से लेकर बेगमपुल क्षेत्र तक सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। एलआईयू की एस-चेक टीम, एंटी-सबोटाज (एएस) और बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड (बीडीडीएस) की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की।
एसएसपी के निर्देश पर सीओ एलआईयू के नेतृत्व में एलआईयू एस-चेक टीम ने शोभित विश्वविद्यालय स्थित हेलिपैड पर एंटी-सबोटाज जांच की। टीम ने हेलिपैड और आसपास के क्षेत्र में गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद बेगमपुल क्षेत्र में एएस और बीडीडीएस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने संदिग्ध वस्तुओं, व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लगातार सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए शोभित विश्वविद्यालय के हेलिपैड और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। पुलिस और खुफिया इकाइयां संभावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। अधिकारियों के निर्देश पर महत्वपूर्ण स्थानों और मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed