{"_id":"5e066be88ebc3e87be2cf173","slug":"intellegence-dept-alert-in-sardhana-sardana-news-mrt460869515","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में भी खुफिया विभाग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में भी खुफिया विभाग की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। बेगम समरू की राजधानी में शांति एवं भाईचारा कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। वर्ष 2004 में एक बार दो गुटों के बीच हुए विवाद के चलते स्थानीय लोगों ने दंगे का दंश झेला था। इसके बाद नगर के सर्वसमाज के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाया था। नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में शरारती शांति को पलीता न लगा दे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन एवं खुफिया विभाग अलर्ट है।
नगर एवं देहात क्षेत्र में भले ही नागरिक संशोधन कानून के विरोध में बड़ा आयोजन न हुआ है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन एवं खुफिया विभाग नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को कुछ तत्वों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में पर्चे बांटने के साथ जबरन दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया था। जिसको समय रहते पुलिस, प्रशासन व नगर के कुछ गण्यमान्य लोगों ने भांप लिया और भीड़ को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। जिस कारण कुछ ही देर में माहौल सामान्य हो गया। कहीं, फिर से माहौल अशांत न हो जाए। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सरधना अतिसंवेदनशील श्रेणी में है। यहां कोई माहौल खराब न कर दे इसके लिए पुलिस, प्रशासन व खुफिया विभाग नजर बनाए हैं।
मकर संक्रांति पर कन्या गुरुकुल का वार्षिकोत्सव
मेरठ। श्रीमद़ दयानंद उत्कर्ष आर्ष कन्या गुरुकुल ग्राम नारंगपुर किला परीक्षितगढ़ में 15 एवं 16 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रबंध निदेशक आचार्या रश्मि आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि यहां पर कन्याओं का सर्वांगीण विकास करना, आत्मनिर्भर बनाने के लिए आसन, प्राणायाम, यज्ञ संध्या, वेदपाठ, तलवारबाजी, लाठी एवं बंदूक चलाना, कंप्यूटर चलाना, कबड्डी, रस्सी कूद, योग, गीत-संगीत, सिलाई-कढ़ाई एवं संस्कृत संभाषण आदि सिखाया जा रहा है। यहां पर 70 कन्याएं निशुल्क शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त कर रही हैं।