फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instructions to stop the salary of 19 officers found absent

अनुपस्थित मिले 19 अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश

Tue, 10 Jun 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of 19 officers found absent
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह व एसएसपी डाॅ. अरुण ताडा ने लोगों की शिकायतों को सुना। डीएम ने अनुपस्थित रहे 19 विभागों के अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया। कुल 184 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर छह का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में अंकित जैन मवाना ने हाई मास्क लाइट ठीक कराने, संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने पाइप लाइन ठीक कराने, व्यापारी के मीटर की एडवाइज ठीक कराने, मोहित दुबलिश ने जल निगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कें ठीक कराने, जमालुद्दीन तोफापुर ने जमीन कब्जा मुक्त कराने, पुनीत मवी ने सरकारी चकरोड खुलवाने, सुभाष चंद सैफपुर फिरोजपुर ने खेत की पैमाइश कर कार्रवाई कराने, अरुण त्यागी रहदरा ने जमीन कब्जा मुक्त कराने, अशोक खेड़ी मनिहार ने शिक्षण संस्थान पर की गई धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करने, राजेंद्र परीक्षितगढ़ ने अवैध कब्जा करने वालों का लेखपाल द्वारा पक्ष लेने की शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे सहायक निबंधक सहकारिता, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत मवाना, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बहसूमा, किठौर, शाहजहांपुर, जिला उद्यान अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, सचिव मंडी समिति मवाना, प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर, थाना प्रभारी परीक्षितगढ़, फलावदा, भावनपुर, इंचौली का एक दिन का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed