फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instructions to attach land from illegal occupants in Bhagwanpur Khadar

Meerut News: भगवानपुर खादर में अवैध कब्जेदारों से भूमि को कुर्क करने के निर्देश

Tue, 25 Apr 2023 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Instructions to attach land from illegal occupants in Bhagwanpur Khadar
मवाना। भगवानपुर खादर के भूमाफियाओं के खिलाफ जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश एसडीएम को देते हुए भू स्वामियों को खेती करने से न रोकने, अवैध कब्जेदारों की भूमि को कुर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

भगवानपुर खादर के कुछ किसान लोकेशवीर, राजन, साक्षी और ममता आदि ने सोमवार को जिलाधिकारी से शिकायत की। कहा कि वह लोग वर्ष 2019 से अपनी कृषि भूमि पर बैनामों से मालिक चले आ रहे हैं और तभी से उनकी फसलें खड़ी हुई हैं। उनके दाखिल खारिज भी हो चुके हैं। कुछ भू माफिया उनकी जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। एसडीएम मवाना उनकी फसल को काटने नहीं दे रहे हैं। शिकायत पर डीएम दीपक मीणा ने एसडीएम अखिलेश यादव को फोन पर निर्देश दिए कि जो किसान स्वामी के अधिकार प्राप्त किए हुए हैं और उनकी फसल मौके पर खड़ी है, उन्हें खेती करने से नहीं रोका जाए और जिन किसानों के पास स्वामित्व के अधिकार नहीं हैं और अवैध रूप से मौके पर कब्जा कर फसल की बुवाई और जुताई कर रहे हैं, उनकी जमीन को कुर्क किया जाए। जिलाधिकारी ने पीड़ित किसानों की फसल को कटवाए जाने के निर्देश एसडीएम मवाना को दिए। इस संबंध में एसडीएम मवाना अखिलेश यादव ने बताया कि जिलाधिकारी ने कागज लेकर शाम को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed