{"_id":"6a47e1958885995a8d0178b9","slug":"instructions-issued-to-organizers-for-kanwar-yatra-preparations-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112873-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए आयोजकों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए आयोजकों को दिए निर्देश
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर रोहटा थाने में बैठक, आयोजकों को दिए आवश्यक निर्देश।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को रोहटा थाने में बैठक आयोजित की गई। इसमें कांवड़ शिविर लगाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों, मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के प्रधान, पूर्व प्रधान तथा संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने आयोजकों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ शिविर मुख्य आवागमन मार्ग से पर्याप्त दूरी पर लगाए जाएं ताकि यातायात प्रभावित न हो। साथ ही प्रत्येक शिविर में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और स्वयंसेवकों (वालंटियर) की तैनाती करने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने पिछले वर्ष की कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आई समस्याओं एवं चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव भी लिए। सभी संबंधित पक्षों से आपसी समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। बैठक में बीडीओ रोहटा, थाना प्रभारी पूजा पंवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।