फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instructions issued to complete drain cleaning within seven days; action will be taken against negligence.

Meerut News: सात दिन में नालों की सफाई पूरी करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to complete drain cleaning within seven days; action will be taken against negligence.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सोमवार को नाला सफाई टीम की समीक्षा बैठक की। उन्होंने नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई अभियान चलाकर सात दिन के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही काम में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बरसात के कारण नालों में सिल्ट, पॉलिथीन और कूड़ा जमा होने से पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। विभिन्न वार्डों से जलभराव और नालों की सफाई नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में नाला सफाई सुपरवाइजर, गैंग सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईओ ने निर्देश दिए कि नालों की सफाई युद्धस्तर पर की जाए और किसी भी नाले में सिल्ट व कचरा जमा न रहने दिया जाए। संवेदनशील स्थानों पर पहले से पंप, जेसीबी और सफाई गैंग की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र में नाला सफाई की दैनिक रिपोर्ट फोटो सहित उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही नगर क्षेत्र में जलभराव के कारण आवागमन बाधित न हो, इसके लिए नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि नगर को जलभराव से मुक्त रखना और नालों में पानी का सुचारु प्रवाह बनाए रखना पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों से बारिश के दौरान पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से काम करने को कहा। उन्होंने नगरवासियों से नालों में कूड़ा-कचरा और पॉलिथीन नहीं डालने तथा पालिका की डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed