{"_id":"63fa7659cb942f27c20a91c5","slug":"instructions-given-to-find-missing-children-meerut-news-c-14-1-134062-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुमशुदा बच्चों का पता लगाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुमशुदा बच्चों का पता लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की मासिक बैठक की गई। बैठक में पुलिसकर्मियों को किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी दी गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी क्राइम अनित कुमार के निर्देशन में बैठक का शुभारंभ सीओ पूनम सिरोही ने किया। इस दौरान गुमशुदा बच्चों का पता लगाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बच्चों के लापता होने सहित अन्य मामलों में पुलिस के व्यवहार, बाल कल्याण समिति से संवाद सहित अन्य प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान जिले में गुमशुदा बच्चो के पंजीकृत और लंबित केसों की स्थिति व कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई। लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। पोक्सो से जुड़े मामलों में थानावार चर्चा की गई।
इस दौरान प्रदीप कुमार वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, महावीर सिंह एएचटीयू प्रभारी, इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह एएचटीयू, दारोगा नीरज कुमार आनंद, दारोगा अनिता सैनी प्रभारी आशा ज्योति केंद्र, ऊधम सिंह प्रभारी जीआरपी, गीता रानी प्रभारी महिला अपराध प्रकोष्ठ, अर्चना प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन सहित अन्य मौजूद रहे।