फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instructions for completing SIR work on time

Meerut News: एसआईआर कार्य समय से पूरा करने के निर्देश

Mon, 17 Nov 2025 07:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Nov 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Instructions for completing SIR work on time
सरधना। गांव झिटकरी, भामौरी और महादेव में सोमवार को सीडीपीओ दीपक प्रताप चौबे ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ टीम से फॉर्म भरने की प्रगति, मतदाताओं से दस्तावेज एकत्र करने की स्थिति तथा ऐप-आधारित कार्यों की अपडेट ली।
उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि एसआईआर कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण सटीक रूप से दर्ज किया जाए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बीएलओ को ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया और बताया कि डेटा एंट्री में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से मांगी जा रही जानकारी एवं दस्तावेज तेजी से एकत्र कर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत संवेदनशील व महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बीएलओ सुपरवाइजर प्रदीप शर्मा, क्षेत्र के बीएलओ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed