फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   instigated in the name of kaum, formed a gang and fired

कौम के नाम पर उकसाया... गैंग बनाया... बरसाई गोलियां

Sat, 11 Jan 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
instigated in the name of kaum, formed a gang and fired
मेरठ। उपद्रव में पुलिस पर गोली चलाने वाले अनस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पूछताछ में बताया कि ‘उनकी कौम के खिलाफ साजिश चल रही है, जिसे बचाने के लिए कुर्बानी देनी होगी’, ऐसा कहकर लिसाड़ी गेट के युवकों को उकसाया गया। हथियार उपलब्ध कराए गए और गैंग बनाकर पुलिस पर गोलियां चलाईं गईं। अनस ने गोलियां चलाने वाले सात और लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस उसकी निशानदेही पर दबिश देने में लगी है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को लिसाड़ी गेट और हापुड़ रोड पर उपद्रव हुआ। जिसमें पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ पथराव और फायरिंग की गई। उपद्रव में छह लोगों की जान गई। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली, जिसमें तीन लोग गोलियां चला रहे थे। जिनकी पहचान अनस उर्फ अनीस निवासी राधना वाली गली लिसाड़ीगेट, नईम उर्फ खलीफा और फैसल के रूप में हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अनस को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

गैंग लीडर नईम उर्फ खलीफा
पुलिस की पूछताछ में अनस ने बताया कि उपद्रव में गोली चलाने वाला वह अकेला नहीं था। करीब सात लोग थे जिन्हें अवैध हथियार भी उपलब्ध कराए गए थे। गोली चलाने वालों की पुलिस ने जानकारी जुटा ली। इस गैंग का लीडर नईम उर्फ खलीफा बताया गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना कि अनस से पूछताछ चल रही है। इस गैंग का संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से है या नहीं, इसकी अभी जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से आए हथियार
पुलिस के अनुसार लोगों को उकसाने के लिए अयोध्या प्रकरण में आए फैसले के बाद से लिसाड़ी गेट समेत कई जगहों पर उपद्रव की प्लानिंग चल रही थी। जिसमें पीएफआई और सोशल डेमोक्रेटिक ऑफ इंडिया संगठन के लोग भी ऐसी मीटिंग में शामिल होते थे, जिनमें लोगों को भड़काया जाता था। पुलिस ने दोनों संगठनों के चार लोग जेल भेजे। इन्हें हथियार कहां से उपलब्ध हुए इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पीएफआई के परवेज की तलाश चल रही है।
एक और आरोपी गिरफ्तार
लिसाड़ीगेट पुलिस ने उपद्रव के मामले में शहजाद निवासी पिलोखड़ी लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शहजाद का फोटो उपद्रव के दौरान वीडियो में आया था। जिसमें वह पुलिस पर पथराव कर रहा है। शहजाद की निशानदेही पर लिसाड़ीगेट पुलिस ने शुक्रवार रात नामजद तीन आरोपियों के परिजन भी उठाए हैं।

दबिश पर हुआ बखेड़ा
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान लिसाड़ीगेट पुलिस ने उपद्रव के मामले में नामजद एक आरोपी की तलाश में लिसाड़ीगेट में दबिश दी। जिस पर लोगों ने पुलिस टीम का घेराव कर हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी पर सीओ कोतवाली ने दबिश देने गए पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई और तुरंत वापस आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed