फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector son accused of threatening

दरोगा बेटे पर धमकी देने का आरोप

Tue, 03 Jun 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Inspector son accused of threatening
मेरठ। नेशनल हाईवे स्थित एक गांव के निवासी बुजुर्ग ने अपने दरोगा बेटे के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में शिकायत पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि बेटा जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने भाइयों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पिता के मुताबिक बेटा 2018 में दरोगा के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह दूसरे जिले में तैनात है। पीड़ित के अनुसार बेटा अपनी ससुराल वालों और तहेरे भाइयों के पक्ष में है। इस कारण पिता व अन्य भाइयों के साथ अभद्रता करता है। आरोप है कि दरोगा ने तीनों भाइयों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पिता-पुत्र का पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बात की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed