{"_id":"6840761b8e0ff7f83f0c1743","slug":"inspector-nargis-khan-income-5-36-crores-and-expenditure-10-59-crores-where-did-the-huge-income-come-from-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Inspector Nargis Khan: आय 5.36 करोड़ और खर्चा 10.59 करोड़, आखिर कहां से हुई मोटी कमाई, जांच में खुलेंगी परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Inspector Nargis Khan: आय 5.36 करोड़ और खर्चा 10.59 करोड़, आखिर कहां से हुई मोटी कमाई, जांच में खुलेंगी परतें
Wed, 04 Jun 2025 10:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:07 PM IST
सार
नर्गिस खान इस समय बरेली में अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात हैं। मेरठ एंटी करप्शन थाने के प्रभारी निरीक्षक ने उन पर मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नरगिस खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी पुलिस की महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान निवासी शास्त्रीनगर मेरठ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। नरगिस खान वर्तमान में विशेष अनुसंधान शाखा (सहकारिता प्रकोष्ठ) अपराध अनुसंधान विभाग, बरेली में तैनात हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के एसपी के आदेश पर मेरठ एंटी करप्शन थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने इस मामले में मेडिकल कॉलेज थाने पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर नरगिस खान पत्नी सुरेश कुमार शेखर उर्फ सुरेश कुमार यादव के विरुद्ध आय से अधिक परिसम्पत्ति अर्जित करने के आरोप की जांच उन्हें सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि आरोपी नरगिस खान को एक जनवरी 2007 से 31 मार्च 2021 तक सभी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से 5 करोड़ 36 लाख 49 हजार 824 रुपये की आय हुई, जबकि इसी अवधि में उसने पारिवारिक भरण पोषण एवं परिसम्पत्तियां अर्जित करने पर 10 करोड़ 59 लाख 85 हजार 362 रुपये व्यय किया है। आय की तुलना में व्यय 5 करोड़ 23 लाख 35 हजार 538 रुपये ज्यादा है। आय से 97.55 प्रतिशत अधिक है। इस संबंध में नरगिस खान से जवाब मांगा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब और स्पष्टीकरण नहीं दे सकी।