फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inspector demands for lakhs to register FR in meerut ganganagar police station Audio gone viral

ऑडियो वायरल : एफआर लगाने के दरोगा ने मांगे 1.15 लाख, एसपी देहात ने बैठाई जांच

Sat, 05 Jan 2019 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Jan 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
inspector demands for lakhs to register FR in meerut ganganagar police station Audio gone viral
यूपी पुलिस

मेरठ में गंगानगर थाने में तैनात एक दरोगा की ऑडियो वायरल हुई है। ऑडियो में दरोगा बार बार एफआर लगाने से पहले मामले को मैनेज करने के लिए बोल रही हैं। मामले में केस के वादी ने भी पुलिस अफसरों से शिकायत कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। अब दरोगा की ऑडियो वायरल होने के मामले में एसपी देहात ने पूरे मामले में जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


मामला गंगानगर थाने से जुड़ा हुआ है। थाने में 2018 में एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया था। इसमें एक महिला भी नामजद थी। वहीं दूसरे पक्ष से कंकरखेड़ा निवासी महिला की बेटी की तरफ से कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का प्रयास, अपहरण, मारपीट और धमकी देने की धारा भी गंगानगर में क्रॉस केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में अमित मरिंडा भी आरोपी है, जो लगातार किशोरी पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। इस केस की विवेचना गंगानगर थाने में तैनात दरोगा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने एक पक्ष से मुदकमे में एफआर लगाने के मामले में एक लाख रुपये लिए हैं। कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली किशोरी और उसकी मां ने एक ऑडियो पुलिस अफसरों को सौंपी है। इसमें विवेचना कर रहीं दरोगा पहले एक स्थान पर नामजद व्यक्ति को बुलाती हैं। उसके बाद कह रही हैं कि यह मामला चल रहा है, इसे निपटना है। 

ऑडियो में एक सिपाही भी बोल रहा है कि जो काम कराया है वह पक्का है। बात जो करा दी वह पूरी होकर रहेगी। पैसों का जिक्र भी किया गया है कि अलग अलग पैसे जाने हैं। ऑडियो में यह भी कहा गया कि लिफाफे में पैसे देने वाला भी सिपाही है, जिसने दरोगा को पैसे दिए। इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश सिंह का कहना है कि एफआर लगाने के नाम पर एक ऑडियो सामने आयी है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।

किन साक्ष्यों के आधार पर एफआर लगाई गई, इसकी जांच कराई जाएगी। ऑडियो में जो दरोगा और सिपाही हैं उनकी जांच कराई जा रही है। पूरे मामले में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed