{"_id":"63b1f23548380908df5cbf2b","slug":"inspector-asked-for-bribe-in-the-name-of-filing-a-case-of-assault-sardana-news-mrt620165784","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मारपीट का मुकदमा दर्ज करने के नाम पर दरोगा ने मांगी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मारपीट का मुकदमा दर्ज करने के नाम पर दरोगा ने मांगी रिश्वत
विज्ञापन
मारपीट का मुकदमा दर्ज करने के नाम पर दरोगा ने मांगी रिश्वत
सरूरपुर। कस्बा करनावल में तीन दिन पूर्व किसान के साथ चार युवकों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। किसान के परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज ने होने का कारण पूछने पर हल्का दरोगा ने उनसे रिश्वत की मांग की। पीड़ित किसान के परिजनों ने थाना प्रभारी से दरोगा की शिकायत की है।
कस्बा करनावल निवासी राहुल पूनिया पुत्र नरेंद्र ने तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को उसका भाई विपिन कस्बे के ही मोहित पुत्र संजय व नितिन पुत्र सोमपाल के साथ ट्रैक्टर पर जंगल से पशुओं के लिए चारा लेकर जा रहा था। आरोप है कि सरूरपुर गांव निवासी चार युवकों ने रजबहे की पटरी पर रास्ता मांगने पर मारपीट कर दी थी। जिसमें विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि थाने में तैनात हल्का दरोगा ने मुकदमा दर्ज करने की एवज में 30 हजार रुपये की मांग कर दी। रविवार को छुट्टी से लौटे थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह से पीड़ित मिला और हल्का दरोगा की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने तहरीर के आधार आरोपियों आकाश व सोनू पुत्र ओमबीर निवासी सरूरपुर सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, हल्का दरोगा की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजने की बात कही।