फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspection of Exhibition ground for Agniveer recruitment

अग्निवीर भर्ती के लिए नुमाइश मैदान का किया निरीक्षण

Sat, 09 Aug 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Exhibition ground for Agniveer recruitment
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह और कर्नल सत्यजीत बेबले ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। स्टेडियम और नुमाइश मैदान का निरीक्षण भी किया। भारतीय सेना की ओर से 21 अगस्त से आठ सितंबर तक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में होगी। रैली में प्रदेश के 13 जनपदों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। कर्नल ने बताया कि सेना भर्ती रैली में 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जनपद में प्रतिदिन लगभग 1200 अभ्यर्थी आएंगे। अधिकारियों को पेयजल, साफ-सफाई, बेरीकेडिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइट, शौचालय, सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर इंदु सिद्धार्थ, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed