फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspection drive conducted at Bengali Bazaar and the fish market.

Meerut News: बंगाली बाजार व मछली मार्केट में चला चेकिंग अभियान

Tue, 07 Jul 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Inspection drive conducted at Bengali Bazaar and the fish market.
हस्तिनापुर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) मवाना पंकज लवानिया ने थाना प्रभारी लालाराम शर्मा के साथ कस्बे के बंगाली बाजार और मछली मार्केट में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बाजार में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई तथा दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने दुकानदारों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक भावनाओं का विशेष सम्मान किया जाए और बाजार में किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न होने दें जिससे माहौल प्रभावित हो। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में मछली मार्केट या आसपास के क्षेत्र में पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed