{"_id":"623244238b8428450966421f","slug":"inside-the-police-post-of-meerut-a-constable-was-caught-with-female-constable-in-objectionable-manner","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के अंदर महिला कांस्टेबल संग रंगरलियां मनाते पकड़ा गया सिपाही, सीओ ने दोनों के बयान लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के अंदर महिला कांस्टेबल संग रंगरलियां मनाते पकड़ा गया सिपाही, सीओ ने दोनों के बयान लिए
Thu, 17 Mar 2022 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
लिसाड़ी गेट थाने की समर गार्डन चौकी में महिला कांस्टेबल और सिपाही रंगरलियां मनाते पकड़े गए हैं। शिकायत मिलने पर सीओ कोतवाली ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में एक रिपोर्ट एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी को भेजी गई है।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल का थाने की ही समर गार्डन चौकी पर तैनात सिपाही के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों समर गार्डन चौकी और आसपास के इलाके में मुलाकात करते हुए पाए गए हैं। महिला कांस्टेबल को समर गार्डन चौकी के अंदर आरोपी सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाते हुए 2 दिन पहले पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट ने आला अधिकारियों को सूचना दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट की ओर से एक रिपोर्ट सीओ कोतवाली को भेजी गई। इस प्रकरण में दोनों को चेतावनी भी दी गई। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने दोनों के बयान दर्ज किए है। उनकी ओर से एक रिपोर्ट एसएसपी प्रभाकर चौधरी को भेजी गई है जिसमें चौकी में अभी रंगरलियां मनाने की पुष्टि न होना बताया। दोनों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन