फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   insect caught, said this is choti katva

लोगों ने पकड़ा ‘चोटी कटवा’, पिजड़े में बंद कर ले गए थाने...

Thu, 17 Aug 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
insect caught, said this is choti katva
फाइल फोटो - फोटो : meerut
मेरठ में ब्रह्मपुरी क्षेत्र की बांसों वाली गली में मंगलवार रात चोटी कटवा पकड़े जाने का शोर मच गया। जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और चोटी कटवा के रूप में एक कीड़े को देखकर हैरान रह गई। लोग नहीं माने और कीड़े को पन्नी में बंद कर पुलिस को सौंपते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। 
विज्ञापन

यह वाक्या मंगलवार रात करीब 8:30 बजे का है। बांसों वाली गली में उड़ते एक अजीब से कीड़े को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। शोर मच गया कि यही कीड़ा चोटी कटवा है, जो घरों में घुसकर महिलाओं की चोटी काट रहा है। देखते ही देखते आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कंट्रोल रूम पर चोटी कटवा पकड़े जाने की सूचना भी दे दी। जिसके बाद ब्रह्मपुरी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


कीड़ा है, किस धारा में करें गिरफ्तार
लोगों ने पुलिसकर्मियों को एक पन्नी में बंद कीड़ा दिखाते हुए कहा कि यही है वो चोटी कटवा, जो एक घर में घुसा था। बमुश्किल इसे पकड़ा है। लोग कीडे़ को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़ गए। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिसकर्मी असमंजस में पड़ गए कि इस कीड़े को किस धारा में गिरफ्तार करें। लेकिन भारी भीड़ का रुख देखते हुए बोले कुछ नहीं। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और कीडे़ को थाने लेकर आ गई। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने इसे अंधविश्वास बताया। कहा कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। भीड़ जमा हो गई थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed