फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Innovative methods will have to be adopted for learning: Principal

सीखने के लिए नवाचारी विधियां अपनानी होंगी : प्राचार्य

Fri, 12 Sep 2025 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Innovative methods will have to be adopted for learning: Principal
डायट में नवाचार मेले में लगाए गए प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते अतिथि। (स्त्रोत डायट) मवाना।
मवाना। महात्मा गांधी प्रेक्षागृह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय नवाचार मेले का समापन हो गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना से हुआ। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी सलमान मैराज, सह प्रभारी एवं निर्णायक मंडल सदस्य प्रदीप कुमार सहित सभी प्रवक्ता एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षण का वास्तविक लक्ष्य विद्यार्थियों को सीखने के प्रति उत्सुक और अनुशासित बनाना है। इसके लिए हमें निरंतर नवाचारी विधियां अपनानी होंगी।

कार्यक्रम में जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं संस्था के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। शिक्षकों ने अपनी नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधियों और तकनीकों का ऐसा प्रस्तुतीकरण किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान चयनित किए। संगीत, एकल एवं समूह गायन, कठपुतली शो, नृत्य, समूह नृत्य, मूक अभिनय और पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समापन सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed