फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Innovation is to keep up with the times: Omkar Shukla

समय के साथ चलना ही नवाचार : ओमकार शुक्ल

Wed, 10 Sep 2025 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Innovation is to keep up with the times: Omkar Shukla
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक  डाइट में नवाचार मेले में लगाए गए माडल को देखते हुए। (स्त्रोत डायट
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया डाइट में नवाचार मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

मवाना। महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में तीन दिवसीय नवाचार मेले का गरिमामयी वातावरण में प्रारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ओमकार शुक्ल, डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी सलमान मेराज, सह प्रभारी प्रदीप कुमार आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ओमकार शुक्ल ने कहा कि समय के साथ चलना ही नवाचार है। शिक्षण तभी सार्थक है, जब उसमें निरंतर नवीनता और प्रयोगशीलता हो। उन्होंने एक संक्षिप्त कहानी के माध्यम से प्रतिभागियों को संदेश दिया कि शिक्षा तभी जीवंत रहती है जब शिक्षक अपनी पद्धतियों को समय और परिस्थिति के अनुसार बदलते रहते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि नवाचार ही शिक्षा को जीवंत और प्रभावी बनाने का माध्यम है। जब हम शिक्षण को कला, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हैं, तब विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी लगातार नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में कला, क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से शिक्षण संबंधी अनेक मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया। इनमें गणित को सरल बनाने के लिए सूत्रों का प्रस्तुतीकरण, प्रदूषण कम करने के उपाय, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, संख्याक्रम, पाई चार्ट, रेखा ग्राफ, तालिकाएं तथा 2डी-3डी आकृतियां जैसे वृत्त, वर्ग, त्रिकोण, घन और शंकु के आकर्षक मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों को चयनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed