फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inner wheelmn club ne manaai holi

इनरव्हील क्लब शान ने मनाई होली 

Sun, 25 Feb 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Feb 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
inner wheelmn club ne manaai holi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इनरव्हील क्लब मेरठ शान क ी सदस्यों नेे शनिवार को गढ़ रोड स्थित रेंस्टोरेंट में होली मिलन समारोह मनाया। आयोजन का शुभारंभ सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर किया। ऋतु गर्ग ने फाल्गुन के लोकगीत सुनाए। सदस्यों ने मिलकर तंबोला और सरप्राइजिंग गेम्स खेलकर इनाम जीते। क्लब अध्यक्षा सरोज मित्तल ने सभी को होली की बधाई दी। सभी ने मिलकर ब्रज की होली पर नृत्य किया। नाटिका का मंचन कर कुरीतियाें पर प्रहार करते हुए मेल-मिलाप की होली मनाने का संदेश दिया। सीमा गुप्ता, ममता, सुषमा, निशा, नीतू, कविता, शोभा, कुमकुम, सौम्या, गरिमा, श्रुति, अंजलि, अलका, सपना, शिखा, संध्या व कमला ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर  भारत विकास परिषद की महिलाओं ने भी चैंबर ऑफ कॉमर्स बांबे बाजार में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। हुआ। कार्यक्रम संयोजिका मंजू गर्ग के निर्देशन में हुआ। सदस्यों ने होली के गीत गाए। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सचिव तेजपाल भसीन, संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, जी.एस. सिद्धू, मनीष गुप्ता, योगेश रस्तोगी, डॉ. अंबरीश शर्मा, सुनील गर्ग, अनीता अंबरीश, सुरेश नारायण माहेश्वरी, केके रस्तोगी आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन

होली के बहाने हुई बागवानी की बातें
हरियाली महिला क्लब की सदस्याओं ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। शनिवार को समारोह का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष सुनीता जैन ने किया। सुनीता जैन ने सभी सदस्यों को होली की बधाई दी। होली समारोह में सदस्यों ने इस मौसम में बगीचे को कैसे सुंदर बनाएं। सदस्याओं ने मिलकर मनोरंजक  गेम्स व तंबोला खेलकर इनाम जीते। सदस्याओं क ो घर पर सब्जियों के छिलके, चाय की पत्ती से खाद बनाना सिखाया। रुचि, रश्मि, दीपा ने नृत्य किया। सभी को आर्गेनिक सामान उपहार में दिए गए। वंदना, अर्चना, डॉ. राशि, शशि, श्रुति, सरिता, दीपिका, इंदु, रिचा, रुचि, संगीता, मनीषा व सरोज एवं निवेदिता ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed