फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Injured by a stone flung up from under a wheel.

Meerut News: पहिये के नीचे आकर उछले पत्थर से घायल

Sun, 23 Aug 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Injured by a stone flung up from under a wheel.
फलावदा। स्थानीय बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन जाहिद बाइक से फलावदा लौट रहा था। बताया गया कि दौराला के पास सड़क से गुजर रही एक स्कॉर्पियो कार के टायर के नीचे अचानक पत्थर आ गया। टायर के नीचे आने से पत्थर उछलकर बाइक सवार लाइनमैन जाहिद की आंख में जा लगा, जिससे लाइनमैन की आंख में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसकी मदद की। परिजन व साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। हादसे के बाद लाइनमैन की आंख में दर्द और सूजन की शिकायत बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed