फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Initiative to give global recognition to the handicraft sector

Meerut News: हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल

Sun, 26 Apr 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Initiative to give global recognition to the handicraft sector
लाओस पहुंचा मेरठ का प्रतिनिधि मंडल, हैंडीक्राफ्ट को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए करार की तैयारी।
मेरठ। इंडियन स्पोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल के हैंडीक्राफ्ट सेल की ओर से मेरठ निवासी मोहित चोपड़ा और परविंदर सिंह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ लाओस की राजधानी वियनतियाने में पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल लाओस में भारत के राजदूत योगेश्वर सांगवान एवं हेड ऑफ चांसरी रोहित बब्बर से मिला। इस दौरान हस्तशिल्प क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए मंथन किया गया और कुछ बिंदुओं पर करार भी हुआ।
विज्ञापन

मोहित चोपड़ा ने भारत में होने वाले आईएचजीएफ 2026 फेयर में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह मेला वैश्विक स्तर पर भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों को पहचान दिलाने का बड़ा मंच है। इसमें लाओस जैसे देशों की भागीदारी से भारतीय व्यापार को भी नई दिशा मिलेगी। इस दौरान भारत और लाओस के साथ व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारत में लकड़ी की उपलब्धता बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में लाओस से सस्ती दरों पर लकड़ी आयात करने की संभावनाएं तलाशना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल उत्पादन लागत कम होगी बल्कि लकड़ी आधारित हस्तशिल्प उद्योग को भी मजबूती मिलेगी। लाहोस के प्रतिनिधियों ने भविष्य में मजबूत साझेदारी की दिशा के सकारात्मक संकेत दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed