फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information was provided on hygiene and reproductive health.

Meerut News: स्वच्छता और प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी दी

Mon, 09 Feb 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Information was provided on hygiene and reproductive health.
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को मेडिकल कमेटी ने स्वच्छता और प्रजनन स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शीर्षक हेल्दी बॉडी, कॉन्फिडेंट माइंड-वूमेन हाइजीन एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ रखा गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आयशा अंजुम ने छात्राओं और शिक्षिकाओं से कहा कि स्वच्छ आदतें और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं महिलाओं के आत्मविश्वास और जीवन की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करती हैं। कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता, सुरक्षित सेनेटरी उत्पादों का उपयोग, संक्रमण से बचाव पर विस्तार से चर्चा हुई। मेडिकल कमेटी इंचार्ज डॉ. विनेता ने धन्यवाद किया।
विज्ञापन

बीएड विभाग में सात दिवसीय अंग्रेजी कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनू शर्मा रहीं। कार्यक्रम संचालिका डॉ. ज्योत्सना ने मुख्य वक्ता डॉ. मीनू शर्मा का स्वागत बुके देकर किया। डॉ. मीनू शर्मा ने छात्राओं काे प्रतियोगी परीक्षा में आने वाली परेशानियों एवं उनके निदान की जानकारी दी। कार्यक्रम की संचालिका डॉ. कुलज्योत्सना ने विभाग ने छात्राओं को अगले 7 दिनों में होने वाली गतिविधियों के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed