फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information related to employment and courses

Meerut News: रोजगार व कोर्स से संबंधित जानकारियां दी

Tue, 18 Nov 2025 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Information related to employment and courses
सरधना। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कालंद में पंख पोर्टल के अंतर्गत कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कालंद में पंख पोर्टल के अंतर्गत कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र–छात्राओं एवं अभिभावकों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

मेले में प्रशासनिक सेवा, फ्लोरीकल्चर, ब्यूटीशियन, स्पोर्ट्स, सिक्योरिटी, होटल मैनेजमेंट, शिक्षक आदि विभिन्न रोजगार व कोर्स से संबंधित जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि शिवा उपाध्याय, प्रतिभा, मोहित गिरी तथा कॅरिअर काउंसलर शुभम शर्मा ने छात्रों को कॅरिअर मार्गदर्शन के साथ-साथ क्राइम, साइबर क्राइम एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया। संचालन पंख नोडल अंजलि द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्र–छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य ऐमन ने अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राखी, अलका तोमर, मीनाक्षी तोमर, प्रियंका सिंह, शर्मिला सिंह, संजीव कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed