फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information given for depositing house tax and water tax

गृहकर-जलकर जमा करने की जानकारी दी

Tue, 10 Jun 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Information given for depositing house tax and water tax
नगर पालिका चेयरमैन कर विभाग की बैठक लेते हुए। ( स्त्रोत पालिका) मवाना।
मवाना। नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने पालिका के कर विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक की। कर विभाग में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। पालिका अध्यक्ष ने पत्रावलियों के नामांतरण किए जाने के संबंध में कर अधीक्षक अनिल कुमार से जानकारी कर शीघ्रता से नामांतरण की पत्रावलियों का निस्तारण व पालिका की कर वसूली में बढ़ोतरी करने के लिए कर विभाग के कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।अध्यक्ष ने नगर के नागरिकों को अपना गृहकर-जलकर के बिलों का ऑनलाइन भुगतान किए जाने के लिए पालिका के ऑनलाइन पोर्टल के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि नगर के नागरिक https://nppmawana.nppnp.com/consumer-tax.aspx साइट पर जाकर अपना गृहकर, जलकर के बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने गृहकर-जलकर जमा करने की जानकारी देते हुए साइट पर जाकर अपना वार्ड चुनें। मोहल्ला चुने एवं अकाउंट/डिमांड नंबर पर जाकर बिल पर लिखें, डिमांड नंबर की संख्या डालें। इसके बाद शो बटन पर जाकर अपने गृहकर-जलकर का विवरण देख सकते हैं। वहीं से अपने गृहकर-जलकर का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। बैठक में विभाग के कर अधीक्षक अनिल कुमार, कर लिपिक उमेश कुमार, अनुचर धनेंद्र कुमार, सहायक दीपक कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed