फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information about Startup India and Mudra schemes was given to girl students.

Meerut News: छात्राओं को स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 26 May 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Information about Startup India and Mudra schemes was given to girl students.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग और नवाचार परिषद ने मंगलवार को स्टार्टअप के कानूनी एवं नैतिक कदम विषय पर कार्यशाला आयोजित की। शोभित विश्वविद्यालय के प्रो. अशोक कुमार ने छात्राओं को स्टार्टअप का अर्थ समझाया और उदाहरण दिए। अ
उन्होंने ने डेटा गोपनीयता, ग्राहक पारदर्शिता, कर्मचारी कल्याण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को सफल स्टार्टअप का आधार बताया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने अशोक कुमार का आभार व्यक्त किया। राजनीति विज्ञान विभाग ने मंगलवार को डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने विद्यार्थियों को मौलिक चिंतन और शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. पुनीत शुक्ला ने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बौद्धिक संपदा संरक्षण की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। संयोजक बबीता माजी ने कार्यशाला के उद्देश्यों को बताया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया व विशेषज्ञ से प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

कॉलेज में 15 दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम के 12वें दिन शोध पत्र की संरचना और अकादमिक लेखन कौशल पर व्याख्यान दिया गया। गुरु नानक कॉलेज, चेन्नई के सहायक प्रो. जे. बेनेट राजदुरई मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव गरिमा मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed