फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information about mushroom cultivation

Meerut News: मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी

Sat, 28 Sep 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 28 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Information about mushroom cultivation
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन तकनीक विषय पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर में मशरूम की किस्म के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

केंद्र के पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डा़ॅ शिवम सिंह ने बताया कि सफेद बटन मशरूम की बाजार में सबसे ज्यादा मांग है। इसके लिए कई चरण होते हैं, इनमें पहले खाद बनाना, बिजाई करना, केसिंग करना, फसल प्रबंधन व तुड़ाई शामिल है। इसकी खाद बनाने की दो विधियां हैं। लंबी विधि में खाद की सात पलटाई करनी होती हैं। इसमें 28 से 30 दिन लगते हैं। छोटी विधि में 14 से 16 दिन लगते हैं। सफेद बटन मशरुम की खेती अक्तूबर से मार्च के महीने में की जा सकती है। दूधिया और धान पुआल मशरूम में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। दूधिया मशरूम की खेती करने के लिए कमरे की आवश्यकता होती है। धान पुआल मशरूम की खेती के लिए कमरे की आवश्यकता नहीं होती। इस मौके पर कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक इंजीनियर गौरव शर्मा, किसान नरेश, प्रवीन, मुकेश, विनोद, सोनू, सतेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed