फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inflation hit: Roadways fare increased, 22 for Delhi, 12 rupees will have to be paid to go to Ghaziabad

महंगाई की मार: बढ़ा रोडवेज का किराया, मेरठ से दिल्ली के 22, गाजियाबाद जाने के लिए देने होंगे 12 रुपये

Tue, 07 Feb 2023 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Feb 2023 12:39 PM IST
सार

सोमवार की रात 12 बजे से सभी जिलों के लिए किराया बढ़ा दिया गया है। वातानुकूलित सेवा सभी में 25 पैसे प्रति किमी बढ़ाए गए हैं। नई किराया सूची को सभी बस स्टेशनों पर जल्द चस्पा करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Inflation hit: Roadways fare increased, 22 for Delhi, 12 rupees will have to be paid to go to Ghaziabad
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सोमवार रात 12 बजे से रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया। अब यात्रियों को 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त देने होंगे। इस संबंध में आदेश प्राप्त हो गए हैं। अब मेरठ से लखनऊ के लिए पहले के मुकाबले करीब 123, दिल्ली के लिए 22 और गाजियाबाद के लिए 12 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 

विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व लखनऊ परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान प्रदेश में रोडवेज बसों में किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। अब इस संबंध में सभी रीजन में आदेश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन


मेरठ रीजन में भी आदेश प्राप्त हो गए हैं, जिसके बाद सोमवार की रात 12 बजे से सभी जिलों के लिए किराया बढ़ा दिया गया है। पहले जहां रोडवेज साधारण बस सेवा के लिए 1.05 रुपये प्रति किलोमीटर ले रहा था, अब 1.30 रुपये लेगा। इसी प्रकार से जनरथ, वातानुकूलित सेवा सभी में 25 पैसे प्रति किमी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: स्वास्थ्य विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे डॉक्टर, 47 MBBS चिकित्सकों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन, आए केवल 20

आरएम केके शर्मा ने बताया कि इस वृद्धि से होने वाली आय से साल के अंत तक प्रदेश में लगभग 3000 नई बसें खरीदे जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि नई किराया सूची को सभी बस स्टेशनों पर चस्पा करा दिया जाएगा।

मेरठ से यह होगा किराया 
 रूट           पूर्व का किराया      वर्तमान किराया 

 मुरादाबाद          163    195
 लखनऊ              584     707
 बुलंदशहर               90     111 
 टनकपुर         440     489
 हल्द्वानी              317    367
 आगरा                   291     349
 बरेली                   302    361
 प्रयागराज                       754      917 
 हापुड़                     35     42 
 कौशाम्बी           70    94
 दिल्ली                     105    127
 गाजियाबाद          55     67 
 बड़ौत                  63    77
 मुजफ्फरनगर     76     90
 बागपत            61    74
 रामनगर              278     325 

बढ़ा हुआ किराया ही वसूला जाएगा
सोमवार रात 12 बजे से सभी रूटों पर 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराए में वृद्घि कर दी गई है। अब बढ़ा हुआ किराया ही वसूला जाएगा।  - केके शर्मा, आरएम मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed