फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Infectious diseases spreading due to garbage, 9th class student falls ill

Meerut News: कूड़े से फैल रही संक्रमण बीमारियां, नौवीं का छात्र बीमार

Thu, 24 Oct 2024 04:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Infectious diseases spreading due to garbage, 9th class student falls ill
मेरठ। लोहियानगर में कूड़े से फैल रही संक्रमण बीमारी के चलते 200 मीटर दूर पंडित बक्शीदास इंटर कॉलेज के छात्र और शिक्षक बीमार हो रहे हैं। सोमवार को नौवी के छात्र अक्की की हालत बिगड़ गई और उसको अस्पताल में कराया है। इसकी जानकारी लगते वीर गुर्जर सेना के जिलाध्यक्ष गौरव गुर्जर काजीपुर अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। गौरव गुर्जर ने बताया कि छात्र के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लीवर में इंफेक्शन के चलते पेट में पथरी हुई है। छात्र का ऑपरेशन हुआ है, जिसके इलाज का खर्च निगम को देना होगा।
विज्ञापन

स्कूल में 900 छात्र व छात्राएं पढ़ते हैं। कूड़े से फैल रही बीमारी से प्रभावित काजीपुर, जाहिदपुर, हाफिजपुर, घोसीपुर सहित 10 गांव भी प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए वीर गुर्जर सेना, पार्षद, भाकियू अराजनैतिक और स्थानीय लोगों ने दो दिन धरना दिया था। मंगलवार शाम नगर निगम अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया था। बुधवार को वीर गुर्जर सेना के जिलाध्यक्ष को काजीपुर निवासी अमित सिंह के बेटे अक्की के बीमार होने की जानकारी मिली। जिसका हाल जाने के लिए वह अस्पताल पहुंचे। छात्र के परिजनों ने बताया है कि अक्की पंडित बक्शीदास इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र है और कूड़े की दूषित हवा और पानी के चलते बीमार हुआ है।
विज्ञापन

स्कूल में दूषित पानी पीने से उनको इंफेक्शन हुआ और सोमवार को पेट में दर्द हुआ था। बुधवार को ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों ने संक्रमण फैलने के कारण इंफेक्शन होने की बात कही है। गौरव गुर्जर ने कहा कि अक्की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसके इलाज का खर्च निगम को उठाना चाहिए। नगर निगम की लापरवाही के चलते लोहियानगर में कूड़े का पहाड़ लगा है। इसके चलते लोग बीमार हो रहे हैं। अक्की के पिता की मौत हो चुकी है। निगम ने इलाज का खर्च नहीं उठाया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed