पंचायत में हुई बेइज्जती सह नहीं पाया वृद्ध, संदिग्ध हालत में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक वृद्ध पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पंचायत में उसके साथ अभद्रता की गई। जिसके बाद वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानिए पूरा मामला...
यह मामला यूपी के सहारनपुर का है। छुटमलपुर में महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद हुई पंचायत में अभद्रता का शिकार हुए वृद्ध का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराऊ में 65 वर्षीय वृद्ध पर बृहस्पतिवार को घास काटने के दौरान अपनी ही बिरादरी की एक अधेड़ महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसको लेकर गांव में बिरादारी के लोगों की शुक्रवार को पंचायत हुई। बताया जाता है कि इसमें वृद्ध के साथ अभद्रता की गई। इस के बाद वृद्ध अपने घर आ गया। शाम सात बजे वह घेर पर सोने के लिए कह कर गया था। सुबह 11 बजे उसका शव गांव से निवादा की तरफ वाले रास्ते पर एक खेत में मिला।
बता दें कि मृतक के कंधे पर मामूली चोट के निशान और दांतों पर खून का धब्बा सा लगा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने पर दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस गांव में नहीं पहुंची। बताया जाता है इस दौरान महिला पक्ष और पंचायत में शामिल लोगों ने बिरादारी के जिम्मेदारों को बीच में लेकर मृतक पक्ष से समझौता कर लिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के आने के बाद कोई भी कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पढ़ें : यूपी: भरी पंचायत में युवक को पहले जूतों से पीटा फिर पिलाया पेशाब, देखें Video
गांव में जहां ग्रामीणों के बीच पंचायत में अपमानित होने के कारण वृद्ध द्वारा ही आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं कुछ का कहना है कि महिला के परिवार और वृद्ध के परिजनों में आपसी रंजिश भी चली आ रही है। ऐसे में कहीं उसकी हत्या न की गई हो। फतेहपुर थानाध्यक्ष भानू प्रताप का कहना है कि पुलिस गांव भेजी गई थी लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
एक पखवाडे़ में तीन घटनाएं हो चुकी हैं
पुलिस पंचायतों को रोक पाने में पूरी तरफ विफल साबित हो रही है। एक पखवाडे़ के अंदर तीन घटनाएं पंचायतों की हो चुकी हैं। सहारनपुर में युवक से अमानवीय हरकत की गई थी जिसमें पीड़ित ने जान देने की कोशिश की थी। इसके बाद बिहारीगढ़ के सुंदरपुर में पंचायत ने युवक का मुंह काला कर जूतों की माला डाल दी थी। अब भैंसराव में पंचायत में अभद्रता का शिकार वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/